शनिवार, 30 जनवरी 2021

ग्राम सुनवाहा में किया गया विधायक राकेश गिरी का तुलादान

टीकमगढ़ शनिवार के दिन ग्राम सुनवाहा में ग्रामीणों के द्वारा तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान विद्यायक राकेश गिरी घोड़े पर सवार हो कर निकले। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर  विधायक राकेश गिरी ओर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने कन्याओं का पूजन किया इसके बाद ग्राम के लोगों ने विधायक राकेश गिरी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी का फूल मालाओं साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राकेश गिरी ने कहा कि जिस व्यक्ति का भी कोई काम हो वह हम से सीधे आए सीधे मिले और अपना काम कराएं हमारी सरकार की मंशा है कि अंतिम छोड़कर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसलिए शासन के द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका काम हमारी सरकार कर रही है वही इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने ग्राम में नाली निर्माण को लेकर विधायक निधि से ₹500000 की घोषणा भी की इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा विधायक राकेश गिरी का फलों से तुला दान किया गया। 
इस मौके पर संजू, प्रवीण कुमार चौधरी ,सुरेंद्र  भोले चौरसिया, संगम करोसिया , कुट्टी सोनी ,मुकेश रिछारिया, भरत रिछारिया, आदित्य रिछारिया ,दिलीप लहरिया, अतुल रिछारिया ,अजय रिछारिया, विष्णु दत्त रिछारिया, हरिओम, मणिकांत किशन साहू ,पवन चौधरी ,कुशाल चौधरी सहित ग्रामीण मौजूद रहे

गुरुवार, 28 जनवरी 2021

नयाखेरा में कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक राकेश गिरी



ग्राम नयाखेरा में गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर गुरुवार के दिन धूरकोट मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें विधायक राकेश गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह कलश यात्रा धूरकोट मंदिर से शुरू होकर नयाखेरा ग्राम पहुंची जहां कलश यात्रा का समापन किया गया। 
कलश यात्रा में महिलाओं के द्वारा सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुई वही विधायक राकेश गिरी घोड़े पर सवार होकर कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 3 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। वहीं 4 फरवरी 2021 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक श्री धाम वृंदावन से आए भागवताचार्य अमित कृष्ण महाराज जी के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। कलश यात्रा के दौरान कुट्टी सोनी, विवेक गुप्ता, प्रवीण कुमार चौधरी, सुरेंद्र भोले चौरसिया, पवन चौधरी, किशन साहू, नरेंद्र विश्वकर्मा सहित ग्रामवासीजन व भक्तजन शामिल रहे।

सोमवार, 18 जनवरी 2021

महिलाओं के सम्मान में आगे आए विधायक राकेश गिरि

टीकमगढ़:महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव  जगाने के लिए पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में टीकमगढ़ विधायक भी शामिल हो गए। टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने सोमवार को कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत राजमहल चौक पर शपथ ली । इस दौरान विधायक ने आमजन को शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिला का सम्मान सर्वोपरि है। विधायक गिरी का कहना था कि प्रदेश सरकार के द्वारा जन जागरूकता के तहत महिलाओं को सम्मान देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें प्रदेश की पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपराधियों को भी चेताया जा रहा है कि किसी भी तरह के महिला अपराध में शामिल पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । विधायक गिरी का कहना था कि भारत वह देश है जहां महिलाओं को की पूजा की जाती है। नारी मां बहन बेटी सभी रूपों में पूजनीय होती है उनका कहना था कि सभी लोगों को नारी के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिऐ। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी , मनीराम तिवारी,  प्रवीण चौधरी ,भोले चौरसिया सहित  कोतवाली पुलिस  के कर्मचारी मौजूद रहे ।

शनिवार, 16 जनवरी 2021

ग्राम पनयारी में श्री दुर्गा प्रसाद जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल हुई


ग्राम पनयारी में स्व. श्री दुर्गा प्रसाद यादव जी की स्मृति में 4 जनवरी 2021 से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। जिसका आज समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। टूर्नामेंट समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी-राकेश गिरि गोस्वामी ने फीता काटकर फाइनल मैंच का शुभारम्भ कराया। फाइनल मैंच  दिगौडा व हीरानगर टीम के बीच खेला गया। इस फाइनल मैच की विजेता दिगौडा टीम व  उप विजेता हीरानगर की टीम रही। 
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी-राकेश गिरि गोस्वामी व मंचासीन अतिथियों ने विजेता टीम दिगौडा को 5100 रूपये की नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरूस्कृत किया एवं उप विजेता हीरानगर को स्मृति चिन्ह भेटकर पुरूस्कृत किया। इस टूर्नामेंट समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति गिरि जी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये आयोजन कमेटी को बधाईयॉ दी और कहा कि इस प्रकार क्षेत्र में खेल क्रीडाओं के आयोजन से ग्रामो में छिपी हुई प्रतिभाए निकलकर सामने आती है। ग्राम के युवाओं को अपनी प्रतिभाये दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। खिलाडी को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए क्योकि खिलाडी का उत्कृष्ट प्रदर्शन ही टीम की जीत सुनिश्चित करता है। 
इस टूर्नामेंट समापन अवसर पर आयोजन कमेटी पदाधिकारियों ने श्रीमति लक्ष्मी गिरि जी का पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत सम्मान किया। इस समापन अवसर पर बड़ागॉव मण्डल अध्यक्ष प्रकाश उर्फ भज्जू लोधी, मोहनगढ मण्डल अध्यक्ष मानसिंह दांगी, मोहनगढ़ थाना प्रभारी आर.पी. चौधरी, राकेश चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार जैन, दिगविजय लोधी, अनुज यादव सहित आस पास के ग्रामवासी व खेलप्रेमीजन उपस्थित रहे।



रजक समाज द्वारा ग्राम पठा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी गोस्वामी का तुलादान हुआ

मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पठा में रजक समाज द्वारा टीकमगढ़ विधायक का तुलादान एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी ने रजक समाज के आराध्य संत श्री गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। रजक समाज के गणमान्यजनों द्वारा टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी का तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं शाल श्रीफल भेटकर सम्मान किया। तदपश्चात रजक समाज द्वारा लोकप्रिय विधायक राकेश गिरि गोस्वामी का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया विधायक राकेश गिरि ने उपस्थित कन्याओं को केक खिलाकर आशीर्वाद लिया, वही विधायक श्री गिरि की का फलो से तुलादान किया गया। 
आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गिरि जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्यों में कहा कि मैं आपका अपना विधायक हूॅ मै आप सभी की समस्याओं का निदान करने के लिए हमेशा तत्पर हूॅ। और क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिये प्रयासरत हूॅ। इस दौरान मंच से ग्राम में नल जल योजना के तहत लगभग 2 करोड़ की लागत राशि से घर-घर पयेजल उपलब्ध कराने की बात कही वही ग्राम में सामुदायिक भवन व प्रवेश द्वार निर्माण कार्य कराने कि घोषणा की। 
इस तुलादान कार्यक्रम के दौरान रजक समाज के जिलाध्यक्ष नंदलाल रजक, कैलाश राय अंतौरा सरपंच प्रतिनिधि, विजय रजक, दिलीप रजक, प्रदीप रजक, रमेश रजक, किशन रजक, ग्राम रोजगार सहायक सचिव, गणमान्यजनों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासीजन मौजूद रहें।

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

एंबुलेंस यूनियन द्वारा जिला अस्पताल, टीकमगढ़ में विधायक राकेश गिरी का जन्मदिन मनाया एवं तुलादान किया

जिला चिकित्सालय परिसर में लोक प्रिय विधायक राकेश गिरि का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया एवं फलो से तुलादान किया गया। शनिवार को राजेन्द्र चिकित्सालय परिसर में एम्बूलेंस यूनियन के कर्मचारियों एवं इष्ट मित्रों ने लोक प्रिय विधायक राकेश गिरि का केक काटकर जन्म दिन मनाया एवं फलो से तुलादान किया गया।
 विधायक राकेश गिरि गोस्वामी ने अस्पताल परिसर में बैठे गरीब दीन हीन व मरीजों के साथ आये हुये लोगो को विस्किट व केला वितरण किये। वही लोगो की समस्याओ सुना। इस मौके पर लुईस चौधरी, महेश गिरि, महेश गिरी, राजेंद्र मिश्रा, विवेक गुप्ता, कुट्टी सोनी ,मोनू खान, प्रवीण कुमार चौधरी, सुरेंद्र भोले चौरसिया, विकास अहिरवार ,सुरेश राजपूत, प्रदीप यादव, सादिक खान, आशु खान, अभिराज सिंह, रूप सिंह लोधी, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह एवं समस्त एंबुलेंस स्टाफ मौजूद रहा।

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

बमोरी वाराना में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित मेले का पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने शुभारंभ किया

मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम बम्हौरी बराना स्थित कैलाश तालाब के निकट श्री शिव मंदिर एवं श्रीराम मंदिर देव स्थान पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंकर संक्रांति के पावन पर्व पर 10 दिवसीय संक्रांति मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी-राकेश गिरि गोस्वामी ने मंदिर में भगवान श्री का पूजन अर्चन कर किया। मेला आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीमति गिरि जी का पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत सम्मान किया। 
श्रीमति गिरि जी ने मेले में उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुये सभी को मंकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाए व बधाई दी। और कहा कि ग्राम-खेरो से महिलाये, पुरूष एवं बच्चे टौलिया बनाकर मेला घूमने के लिये आते है। और तीज त्यौहार साथ में मिलकर मनाते है। इस प्रकार के मेलो का आयोजन होने से ग्राम व क्षेत्रवासियों में आपसी भाईचार व प्रेम व्यवहार बढ़ता है। और वही मेले में आये हुये दुकानदार भाईयों को आय का एक माध्यम प्राप्त होता है। मेला आयोजन कमेटी को बधाईया दी। इस अवसर पर अयोध्याधाम से पधारे महंत श्री रामानंद दास जी महाराज, काशीराम लोधी उर्फ टाले, पूर्व सरपंच गंगू अहिरवार, वराना सरपंच विटटू दांगी, जिला पंचायत बबलू बुनकर, जनपद सदस्य गिलू अहिरवार सहित हजारो की संख्या में क्षेत्रवासीजन मौजूद रहे।

बुधवार, 13 जनवरी 2021

बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी जी शामिल हुई

बड़ागॉव ककरवाहा रोड़ स्थित खेल मैदान पर बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। जिसका बुधवार को समापन किया गया। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी ने फाइनल मैच खेल रही टीम खिलाडियों से परिचय प्राप्तकर फाइनल मैच प्रारम्भ कराया। फाइनल मैच सोजना एवं बड़ागॉव टीम के बीच खेला गया जिसमें बड़ागॉव टीम ने मैच जीतकर फाइनल कप जीता।
 इस अवसर पर आयोजन कमेटी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी का गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि ने विजेता टीम व उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर पुरूस्कृत किया। इस दौरान उन्होने कहा कि टूर्नामेंट आयोजन से गॉव की प्रतिमाओं को अपना खेल प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। हर टीम को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। इस अवसर पर रवि पाण्डे, सुनील रैकवार, सोहित पाण्डे, रामेश्वर प्रसाद खरे, राजेश सोनी, दिनेश रैकवार, अनिल, अरविन्द विश्वकर्मा सहित खेलप्रेमीजन व ग्रामवासीजन मौजूद रहे।

नगर पालिका परिसर से स्वच्छता रथ को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बुधवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी नपा मुख्य अधिकारी श्रीमति रीता कैलासिया से नगर पालिका परिसर के पास स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार के लिये रवाना किया। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत नगर को स्वच्छ बनाने एवं स्वच्छता के लिये नागरिकों को जागरूक करने के लिये स्वच्छता रथ द्वारा नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट के पास पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी व नगर पालिका मुख्य अधिकारी श्रीमति रीता कैलासिया, नपा एच.ओ. एम.ए. सिद्धीकी ने हरी झण्डी दिखाकर रथ को प्रारम्भ कराया। जो नगर के सभी वार्डो में जाकर स्वच्छता का संदेश देगे हमारा शहर स्वच्छ हो, स्वच्छ बनाने में हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वच्छता रथ द्वारा नागरिको को कूडे कचडे को डस्टविन में डालना एवं गीले व सूखे कचडे को अलग-अलग डस्ट विन में डालना शहर व वार्डो एवं चौराहो पर कचड़ा न डालना। कचड़े को इधर-उधर न फेके कच्उे को कचड़ा गाड़ी में ही डाले, जिससे शहर स्वच्छ बन सके स्वच्छता रथ द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ नगर बनाने के लिए तरह-तरह से जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर नपा अधिकारी, कर्मचारियों सहित नगर के गणमान्यजन मौजूद रहे।

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

कुंडेश्वर शिवपुरी में विधायक राकेश गिरी ने किया आयुष भवन का भूमि पूजन

टीकमगढ़। मंगलवार के दिन ग्राम पंचायत शिवपुरी कुंडेश्वर में आयुष भवन का उद्घाटन व भूमि पूजन किया गया जहां विधायक राकेश गिरी ने पहुंचकर ग्राम पंचायत शिवपुरी कुंडेश्वर में आयुष भवन का उद्घाटन व भूमि पूजन किया इस दौरान ग्राम पंचायत शिवपुरी कुंडेश्वर की लोगों ने विधायक राकेश गिरी का फूल मालाओं से स्वागत किया विधायक राकेश गिरी ने संबोधित करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत शिवपुरी कुंडेश्वर में आयुष भवन का भूमि पूजन व उद्घाटन किया गया जिसका चार लाख ₹50000 की लागत से किया जाएगा। 
वही विधायक राकेश गिरी ने कहा कि कुंडेश्वर नगरी में जो बसंत महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसे इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर बसंत महोत्सव कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा इस मौके पर कुंडेश्वर सरपंच चंदन सिंह नंदकिशोर दीक्षित, धीरेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र यादव,डॉ सीमा जैन ,संतोष कुमार पांडे ,मंजू रावत, मोहन लाल कुशवाहा ,नंदलाल चढ़ार सहित ग्रामीण मौजूद रहे

दरगुवा क्रेसर के पास BCC क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर शुभारंभ किया

मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम परा व राशनखेरा खेल मैदान पर ग्रामवासियों द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजित टूर्नामेंट में आस-पास के ग्रामीणांचल की टीमे भाग ले रही है। मंगलवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी ने परा ग्राम में आयोजित टूर्नामेंट में पहुंचकर दीप प्रज्जवलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारम्भ कराया। शुभारम्भ अवसर पर कारी व अमरपुर टीम के बीच मैच खेला गया।
 पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि ने टीम खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारम्भ कराया। वही दूसरी ओर ग्राम राशनखेरा खेल मैदान पर ग्रामवासियों द्वारा टूर्नामेंट ग्रामवासियों द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारम्भ कराया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के पदाधिकारी व उपस्थित ग्रामीणजनों ने अतिथियों का तिलक लगाकर व गुलदस्ता भेटकर स्वागत सम्मान किया। 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी ने अपने उद्वोधन में आयोजित कमेटी पदाधिकारी व टीम खिलाड़ियो को शुभकामनाए बधाई दी। उन्होने कहा कि खेल में एक टीम की जीत होती है तो दूसरी टीम की हार होती है लेकिन हर खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन ही टीम की जीत होती है। खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ खेलना चाहिये। इस अवसर पर प्रकाश लोधी भज्जू मण्डल अध्यक्ष, गुलाब यादव, गोविन्द सिंह, सुनील रैकवार, रवि पाण्डे, रघुवीर यादव, काशीराम, अशोक जैन, कमलेश अहिरवार, संजय बंशकार, पप्पू साहू सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहें।

रविवार, 10 जनवरी 2021

पहाड़ी खुर्द में मंदिर में आयोजित सुंदरकांड में विधायक राकेश गिरी जी शामिल हुए

मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पहाड़ी खुर्द मजरा में ग्रामवासियों द्वारा श्री देवी माता मंदिर प्रांगण में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राकेश गिरि गोस्वामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर देवी मॉ के चरणो मे नमन कर आर्शीवाद लिया। एवं ग्रामवासियों के बीच बैठकर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजनों का श्रवण किया। कार्यक्रम अवसर पर विधायक गिरि ने उपस्थित कन्याओं का तिलक लगाकर पैर छूकर पूजन किया। 
इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा विधायक राकेश गिरि का तिलक लगाकर माला पहनाकर शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर अच्छेलाल यादव, तुलसी यादव, अशोक यादव, महेश यादव, वारेलाल, जसरथ यादव, भैयालाल यादव, शिवचरण यादव, लखन कुशवाहा, नीरज तिवारी, प्रमोद यादव सरपंच, रघुवीर यादव उपसरपंच, प्रवीण चौधरी, उद्देता, राजकुमार विश्वकर्मा, राजेश यादव, कुट्टी सोनी सहित सैकड़ो ग्रामवासीजन मौजूद रहे।

अमर शहीद नारायण दास खरे खेल मैदान में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

टीकमगढ़ :- रविवार के दिन अमर शहीद नारायण दास खरे खेल मैदान मे राधा कृष्ण क्रिकेट टूर्नामेंट भदौरा के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी-राकेश गिरि गोस्वामी ने पहुंचकर टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ कराया। वही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान राधा कृष्ण क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरी का पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत सम्मान किया। 
इस क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर श्रीमति गिरि जी ने उपस्थित ग्रामीवासियों व लेखप्रेमियो को संबोधित करते हुये अपने वक्तव्यों में कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है इसलिए खिलाड़ी अपना खेल, सिर्फखेल भावना के साथ खेलें। टीम के खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन ही टीम की जीत सुनिश्चित कराती है। इस उद्घाटन अवसर पर इमरत लोधी, भज्जू लोधी, सुरेंद्र भोले चौरसिया, सुनील रैकवार, धन प्रकाश यादव, रुपेश यादव ,मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, सूरज यादव, संqqqqतोष यादव आस पास के ग्रामवासियों सहित खेल प्रेमीजन मौⁿ1जूद रहे।⁰000⁰

शनिवार, 9 जनवरी 2021

ग्राम पंचायत डूडाटोरा में विधायक राकेश गिरी जी ने 73 लाख रुपये की लागत से गौशाला निर्माण का भूमि पूजन किया

टीकमगढ़ विधानसभा में अब तक सबसे ज्यादा गौशाला का निर्माण कराया गया विधानसभा में गोवंश को के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिले के बड़ा गांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूडाटोरा में विधायक राकेश गिरी ने  मनरेगा योजना के गौशाला निर्माण का भूमि पूजन के द्वारा नई बात कही विधायक का कहना था कि 73 लाख की राशि से गांव में नल जल योजना स्वीकृत की गई है । जल्दी ही यह कार्य शुरू किया जाएगा  । विधायक का कहना था कि गांव के सभी लोग बैठकर गांव में जो भी विकास कार्य कर रहे हैं उसकी योजना बनाएं और हमें दें। सभी जल्द से जल्द स्वीकृत कराकर गांव में विकाश कराया जाएगा । विधायक ने 55  लाख की लागत से बनने वाली गौशाला के साथ 12 लाख की राशि से बनने वाले चारागाह का भूमि पूजन किया ।  विधायक का कहना था कि गांव में मंदिर निर्माण को लेकर आपसी बातचीत के बाद में काम भी कराया जाएगा । इस दौरान गौशालाके लिए गांव वालों ने दान राशि की घोषणा की । 
गौशाला भूमि पूजन मे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राकेश गिरी,बड़ागांव मंडल अध्यक्ष भज्जू लोधी विकाश यादव  ,प्रवीण चौधरी महेश साहू विक्रम मिश्रा संजय रावत, नंदकिशोर दीक्षित ,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

विधायक राकेश गिरी ने ढोगा खेल ग्राउण्ड पर आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

स्थानीय ढोगा खेल ग्राउण्ड पर डॉ. भीमराव अम्बेड़कर क्रिकेट क्लब द्वारा टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राकेश गिरि गोस्वामी व विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास यादव, सादिक खांन, सुनील ठेकेदार, प्रवीण चौधरी, लेखराम, पूर्व पार्षद कैलाश अहिरवार सहित उपस्थित अतिथियो ने दीप प्रज्जवलित कर डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर मैच का शुभारम्भ कराया। इस अवसर पर आयोजन पदाधिकारियों द्वारा अतिथियो का तिलक लगाकर माला पहनाकर शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राकेश गिरि ने अपने उद्बोधन में आयोजन समिति सहित टीम खिलाड़ियो को बधाई शुभकामनाए की उन्होने कहा टीम खिलाड़ियो को अपनी टीम की जीत के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए और टीम खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।
 उद्घाटन अवसर पर बीना और शाहगढ़ के बीच मैच खेला गया बीना टीम ने टॉस जीतकर गेदवाजी करने का निर्णय लिया। शाहगढ़ टीम 20 रन बनाकर खेल रही थी। इस दौरान मनीष अहिरवार, बंटी डागौर, मुकेश, सचिन ठगन, अनिल अहिरवार, उमेश उटमालिया, संजू, सतपाल डागौर, प्रमोद सहित कमेटी पदाधिकारी, टीम खिलाडियो सहित खेलप्रेमीजन गणमान्यजन मौजूद रहे।

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

विधायक राकेश गिरी ने राशन की दुकान पर पहुंचकर लोगों को किया राशन वितरित मनाया गया अन्नोत्सव

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन शासन मंसानुसार जिले की प्रत्येक राशन की दुकान पर अन्य उत्सव मनाया गया जहां शहर के राजमहल के पास वार्ड नं 17 व 18 पर विधायक राकेश गिरी ने पहुच गर लोगो को राशन वितरण किया और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए कि गरीब लोगों को समय राशन वितरण किया जाय।
 इस दौरान कर्मचारियों ने विधायक राकेश गिरी का फूल मालाओं से  स्वागत किया। वहीं विधायक राकेश गिरी ने ग्राम पठा में राशन की दुकान पर जाकर लोगों को राशन वितरित किया व अन्य उत्सव मनाया इस दौरान राशन की दुकान पर गड़बड़ी पाए जाने पर विधायक राकेश गिरी ने कर्मचारियों को समझायस दी इस मोके विधायक राकेश गिरी के साथ तमाम लोग मौजूद रहे

विधायक राकेश गिरी का ग्राम पंचायत गुदनबारा और ग्राम सिलामती में ग्रामीणों ने किया तुलादान

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन ग्राम पंचायत गुदनबारा ग्राम सिलामती में ग्रामीणओ के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राकेश गिरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ के पहले  विधायक राकेश गिरी ने कन्याओं का पूजन किया इसके बाद दीप प्रज्वलित कर किया वही ग्राम के लोगों ने विधायक राकेश गिरी का फूल मालाओं से स्वागत किया 
इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने मंच से कहा कि ग्राम के लोगों को शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा प्रदेश सरकार के द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं सभी योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जा रहा है वही विधायक राकेश गिरी ने ग्राम के मुख्य द्वार के लिए ₹400000 की घोषणा भी की है। 
इस मौके पर ग्राम के लोगों ने द्वारा विधायक राकेश गिरी का तुला दान भी किया गया इस मौके पर राजेश सोनी कुट्टी,पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबान सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह भज्जू,खिलन लोधी, उरसाब सिंह, छोटेलाल ,धर्म सिंह , आसाराम राय, बबलू साहू,राधे नायक, सहित अनेक लोग  एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

सोमवार, 4 जनवरी 2021

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी ने नारगुड़ा क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

टीकमगढ़ :-मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम नारगुड़ा खेल मैदान पर नारगुड़ा क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि गोस्वामी व विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र मिश्रा, अरविन्द्र राजपूत, राजेन्द्र शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर व टीमो के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ कराया। शुभारम्भ अवसर पर बजरंग क्रिकेट क्लब व रॉयल स्ट्रीट टीम के बीच मैच प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर क्रिकेट समिति पदाधिकाररी व उपस्थित ग्रामीणजनों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर अविरल बुन्देला, आसू खान, नरेश तिवारी, मनीष असाटी, मनीष रजक, सुरेश, हरिओम गंगेले, प्रशांत गौर, अनिकेत, पवन, युवराज, धनेन्द्र रजक सहित समिति के पदाधिकारी जनों सहित खेलप्रेमीजन ग्रामवासी मौजूद रहे।

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...