टीकमगढ़:महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव जगाने के लिए पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में टीकमगढ़ विधायक भी शामिल हो गए। टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने सोमवार को कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत राजमहल चौक पर शपथ ली । इस दौरान विधायक ने आमजन को शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिला का सम्मान सर्वोपरि है। विधायक गिरी का कहना था कि प्रदेश सरकार के द्वारा जन जागरूकता के तहत महिलाओं को सम्मान देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें प्रदेश की पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपराधियों को भी चेताया जा रहा है कि किसी भी तरह के महिला अपराध में शामिल पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । विधायक गिरी का कहना था कि भारत वह देश है जहां महिलाओं को की पूजा की जाती है। नारी मां बहन बेटी सभी रूपों में पूजनीय होती है उनका कहना था कि सभी लोगों को नारी के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिऐ। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी , मनीराम तिवारी, प्रवीण चौधरी ,भोले चौरसिया सहित कोतवाली पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण
टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...
-
टीकमगढ़ शनिवार के दिन ग्राम सुनवाहा में ग्रामीणों के द्वारा तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें