गुरुवार, 14 जनवरी 2021

बमोरी वाराना में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित मेले का पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने शुभारंभ किया

मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम बम्हौरी बराना स्थित कैलाश तालाब के निकट श्री शिव मंदिर एवं श्रीराम मंदिर देव स्थान पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंकर संक्रांति के पावन पर्व पर 10 दिवसीय संक्रांति मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी-राकेश गिरि गोस्वामी ने मंदिर में भगवान श्री का पूजन अर्चन कर किया। मेला आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीमति गिरि जी का पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत सम्मान किया। 
श्रीमति गिरि जी ने मेले में उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुये सभी को मंकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाए व बधाई दी। और कहा कि ग्राम-खेरो से महिलाये, पुरूष एवं बच्चे टौलिया बनाकर मेला घूमने के लिये आते है। और तीज त्यौहार साथ में मिलकर मनाते है। इस प्रकार के मेलो का आयोजन होने से ग्राम व क्षेत्रवासियों में आपसी भाईचार व प्रेम व्यवहार बढ़ता है। और वही मेले में आये हुये दुकानदार भाईयों को आय का एक माध्यम प्राप्त होता है। मेला आयोजन कमेटी को बधाईया दी। इस अवसर पर अयोध्याधाम से पधारे महंत श्री रामानंद दास जी महाराज, काशीराम लोधी उर्फ टाले, पूर्व सरपंच गंगू अहिरवार, वराना सरपंच विटटू दांगी, जिला पंचायत बबलू बुनकर, जनपद सदस्य गिलू अहिरवार सहित हजारो की संख्या में क्षेत्रवासीजन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...