टीकमगढ़। गुरुवार के दिन ग्राम पंचायत गुदनबारा ग्राम सिलामती में ग्रामीणओ के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राकेश गिरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ के पहले विधायक राकेश गिरी ने कन्याओं का पूजन किया इसके बाद दीप प्रज्वलित कर किया वही ग्राम के लोगों ने विधायक राकेश गिरी का फूल मालाओं से स्वागत किया
इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने मंच से कहा कि ग्राम के लोगों को शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा प्रदेश सरकार के द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं सभी योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जा रहा है वही विधायक राकेश गिरी ने ग्राम के मुख्य द्वार के लिए ₹400000 की घोषणा भी की है।
इस मौके पर ग्राम के लोगों ने द्वारा विधायक राकेश गिरी का तुला दान भी किया गया इस मौके पर राजेश सोनी कुट्टी,पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबान सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह भज्जू,खिलन लोधी, उरसाब सिंह, छोटेलाल ,धर्म सिंह , आसाराम राय, बबलू साहू,राधे नायक, सहित अनेक लोग एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें