गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया यहां शिक्षकों के द्वारा कई समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया जहां विधायक राकेश गिरी ने मौके पर स्कूल में चारों तरफ से पेवर्स बिछाने के लिए दिशा निर्देश दिए। वहीं सड़क किनारे लगी विद्युत डीपी को बदलवाने के निर्देश दिए। 
इसके बाद विधायक राकेश गिरी जनप्रतिनिधियों के साथ गंजी फील्ड हॉकी ग्राउंड पहुंचे जहां 7 मार्च से होने वाले अखिल भारतीय वीर सिंह जूदेव व राजमाता विजया सिंधिया हॉकी टूर्नामेंट के ग्रांड का निरीक्षण किया और तमाम कार्यों को लेकर कर्मचारियों अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। विधायक राकेश गिरी ने कहा कि टीकमगढ़ और ग्रामीण क्षेत्रों में मेरे द्वारा विकास कार्य निरंतर जारी है। वही आज शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग का निरीक्षण किया गया जहां स्कूल में चारों तरफ पेवर्स बिछाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर महेश गिरी, पवन पांडे, गोलू गिरी ,मोनू खान ,संगम करोसिया, हर प्रसाद कुशवाहा, जेपी यादव ,चीकू यादव, पप्पल यादव, सहित कई लोग मौजूद रहे

बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

विधायक ट्रॉफी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राकेश गिरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता आकाश सिंह राजपूत रहे मौजूद

टीकमगढ़ बुधवार के दिन बुडेरा में चल रही जिला स्तरीय विधायक ट्रॉफी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच के साथ समापन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राकेश गिरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र व फिल्म अभिनेता आकाश सिंह राजपूत उपस्थित रहे जहां बुडेरा में मुख्य अतिथि विधायक राकेश गिरी एवं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र फिल्म अभिनेता आकाश प्रताप सिंह राजपुत का ग्रामीणों के द्वारा रोड से निकाला गया इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक राकेश गिरी एवं गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र फिल्म अभिनेता अजय सिंह राजपूत का फूल मालाओं से स्वागत किया रोड शो का खेल मैदान पर समापन किया गया इस दौरान टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राकेश गिरी एवं फिल्म अभिनेता आकाश सिंह राजपूत ने पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया वही ग्रामीणों ने टूर्नामेंट समिति के लोगों ने विधायक राकेश गिरी एवं आकाश सिंह राजपूत का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। 
विधायक ट्रॉफी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बुधवार के दिन फाइनल मैच हरियाणा और ग्वालियर के बीच खेला गया जिसमें ग्वालियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में जीत हासिल की जहां मुख्य अतिथि विधायक राकेश गिरी फिल्म अभिनेता आकाश सिंह राजपूत ने विजेता टीम को ₹21000 व शील्ड प्रदान की गई वही उपविजेता टीम को ₹11000 व शील्ड प्रदान की गई।वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक राकेश गिरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपविजेता,विजेता टीम को जीत की बधाई दी एवं अगले वर्ष भव्य तरीके से विधायक ट्रॉफी टूर्नामेंट कराने की बात कही वहीं फिल्म अभिनेता आकाश सिंह राजपूत ने अभी युवाओं को संबोधित करते हुए आगे बढ़ने की बात कही

इस मौके पर इंतहाज खान ,राजेश ईटोरिया, अभिषेक इटोरिया, आशीष त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, पुनीत ईटोरिया, नरेश राजपूत, जमीन खान ,अमित पाटीदार, राजीव जैन, रामस्वरूप यादव,मंडल अध्यक्ष भज्जू लोधी नरेश सिंह लोधी, महेश गौतम , पुनीत अरविंद सिंह लोधी ,प्रवीण कुमार चौधरी, सुरेंद्र भोले चौरसिया ,संगम करोसिया, किशन साहू ,पवन चौधरी , खुशाल चौधरी, नरेंद्र विश्वकर्मा, सहित ग्रामीण लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

शहर में हो रहे सड़क डामरीकरण कार्य का विधायक राकेश गिरी ने किया निरीक्षण

टीकमगढ़। शहर के लुकमान चौराहे से लेकर बानपुर दरवाजा तक डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है जहां विधायक राकेश गिरी ने शहर के  बानपुर दरवाजा पहुंचकर  डामरीकरण रोड का निरीक्षण किया और  मौजूद कर्मचारियों को सही तरह से कार्य करने को लेकर दिशा निर्देश दिए इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने बताया कि लुकमान चौराहे से लेकर बानपुर दरवाजा तक डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसका कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द से जल्द इस कार्य को करा कर जनता को सुपुर्द कर दिया जाएगा इस मौके पर विकास यादव , प्रवीण कुमार चौधरी, सुरेंद्र भोले चौरसिया, ठेकेदार विवेक नामदेव, अविनाश देशमुख ,संगम करोसिया, किशन साहू सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

शनिवार, 30 जनवरी 2021

ग्राम सुनवाहा में किया गया विधायक राकेश गिरी का तुलादान

टीकमगढ़ शनिवार के दिन ग्राम सुनवाहा में ग्रामीणों के द्वारा तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान विद्यायक राकेश गिरी घोड़े पर सवार हो कर निकले। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर  विधायक राकेश गिरी ओर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने कन्याओं का पूजन किया इसके बाद ग्राम के लोगों ने विधायक राकेश गिरी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी का फूल मालाओं साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राकेश गिरी ने कहा कि जिस व्यक्ति का भी कोई काम हो वह हम से सीधे आए सीधे मिले और अपना काम कराएं हमारी सरकार की मंशा है कि अंतिम छोड़कर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसलिए शासन के द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका काम हमारी सरकार कर रही है वही इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने ग्राम में नाली निर्माण को लेकर विधायक निधि से ₹500000 की घोषणा भी की इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा विधायक राकेश गिरी का फलों से तुला दान किया गया। 
इस मौके पर संजू, प्रवीण कुमार चौधरी ,सुरेंद्र  भोले चौरसिया, संगम करोसिया , कुट्टी सोनी ,मुकेश रिछारिया, भरत रिछारिया, आदित्य रिछारिया ,दिलीप लहरिया, अतुल रिछारिया ,अजय रिछारिया, विष्णु दत्त रिछारिया, हरिओम, मणिकांत किशन साहू ,पवन चौधरी ,कुशाल चौधरी सहित ग्रामीण मौजूद रहे

गुरुवार, 28 जनवरी 2021

नयाखेरा में कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक राकेश गिरी



ग्राम नयाखेरा में गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर गुरुवार के दिन धूरकोट मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें विधायक राकेश गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह कलश यात्रा धूरकोट मंदिर से शुरू होकर नयाखेरा ग्राम पहुंची जहां कलश यात्रा का समापन किया गया। 
कलश यात्रा में महिलाओं के द्वारा सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुई वही विधायक राकेश गिरी घोड़े पर सवार होकर कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 3 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। वहीं 4 फरवरी 2021 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक श्री धाम वृंदावन से आए भागवताचार्य अमित कृष्ण महाराज जी के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। कलश यात्रा के दौरान कुट्टी सोनी, विवेक गुप्ता, प्रवीण कुमार चौधरी, सुरेंद्र भोले चौरसिया, पवन चौधरी, किशन साहू, नरेंद्र विश्वकर्मा सहित ग्रामवासीजन व भक्तजन शामिल रहे।

सोमवार, 18 जनवरी 2021

महिलाओं के सम्मान में आगे आए विधायक राकेश गिरि

टीकमगढ़:महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव  जगाने के लिए पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में टीकमगढ़ विधायक भी शामिल हो गए। टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने सोमवार को कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत राजमहल चौक पर शपथ ली । इस दौरान विधायक ने आमजन को शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिला का सम्मान सर्वोपरि है। विधायक गिरी का कहना था कि प्रदेश सरकार के द्वारा जन जागरूकता के तहत महिलाओं को सम्मान देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें प्रदेश की पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपराधियों को भी चेताया जा रहा है कि किसी भी तरह के महिला अपराध में शामिल पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । विधायक गिरी का कहना था कि भारत वह देश है जहां महिलाओं को की पूजा की जाती है। नारी मां बहन बेटी सभी रूपों में पूजनीय होती है उनका कहना था कि सभी लोगों को नारी के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिऐ। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी , मनीराम तिवारी,  प्रवीण चौधरी ,भोले चौरसिया सहित  कोतवाली पुलिस  के कर्मचारी मौजूद रहे ।

शनिवार, 16 जनवरी 2021

ग्राम पनयारी में श्री दुर्गा प्रसाद जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल हुई


ग्राम पनयारी में स्व. श्री दुर्गा प्रसाद यादव जी की स्मृति में 4 जनवरी 2021 से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। जिसका आज समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। टूर्नामेंट समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी-राकेश गिरि गोस्वामी ने फीता काटकर फाइनल मैंच का शुभारम्भ कराया। फाइनल मैंच  दिगौडा व हीरानगर टीम के बीच खेला गया। इस फाइनल मैच की विजेता दिगौडा टीम व  उप विजेता हीरानगर की टीम रही। 
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी-राकेश गिरि गोस्वामी व मंचासीन अतिथियों ने विजेता टीम दिगौडा को 5100 रूपये की नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरूस्कृत किया एवं उप विजेता हीरानगर को स्मृति चिन्ह भेटकर पुरूस्कृत किया। इस टूर्नामेंट समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति गिरि जी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये आयोजन कमेटी को बधाईयॉ दी और कहा कि इस प्रकार क्षेत्र में खेल क्रीडाओं के आयोजन से ग्रामो में छिपी हुई प्रतिभाए निकलकर सामने आती है। ग्राम के युवाओं को अपनी प्रतिभाये दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। खिलाडी को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए क्योकि खिलाडी का उत्कृष्ट प्रदर्शन ही टीम की जीत सुनिश्चित करता है। 
इस टूर्नामेंट समापन अवसर पर आयोजन कमेटी पदाधिकारियों ने श्रीमति लक्ष्मी गिरि जी का पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत सम्मान किया। इस समापन अवसर पर बड़ागॉव मण्डल अध्यक्ष प्रकाश उर्फ भज्जू लोधी, मोहनगढ मण्डल अध्यक्ष मानसिंह दांगी, मोहनगढ़ थाना प्रभारी आर.पी. चौधरी, राकेश चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार जैन, दिगविजय लोधी, अनुज यादव सहित आस पास के ग्रामवासी व खेलप्रेमीजन उपस्थित रहे।



विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...