शनिवार, 16 जनवरी 2021

रजक समाज द्वारा ग्राम पठा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी गोस्वामी का तुलादान हुआ

मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पठा में रजक समाज द्वारा टीकमगढ़ विधायक का तुलादान एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी ने रजक समाज के आराध्य संत श्री गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। रजक समाज के गणमान्यजनों द्वारा टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी का तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं शाल श्रीफल भेटकर सम्मान किया। तदपश्चात रजक समाज द्वारा लोकप्रिय विधायक राकेश गिरि गोस्वामी का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया विधायक राकेश गिरि ने उपस्थित कन्याओं को केक खिलाकर आशीर्वाद लिया, वही विधायक श्री गिरि की का फलो से तुलादान किया गया। 
आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गिरि जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्यों में कहा कि मैं आपका अपना विधायक हूॅ मै आप सभी की समस्याओं का निदान करने के लिए हमेशा तत्पर हूॅ। और क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिये प्रयासरत हूॅ। इस दौरान मंच से ग्राम में नल जल योजना के तहत लगभग 2 करोड़ की लागत राशि से घर-घर पयेजल उपलब्ध कराने की बात कही वही ग्राम में सामुदायिक भवन व प्रवेश द्वार निर्माण कार्य कराने कि घोषणा की। 
इस तुलादान कार्यक्रम के दौरान रजक समाज के जिलाध्यक्ष नंदलाल रजक, कैलाश राय अंतौरा सरपंच प्रतिनिधि, विजय रजक, दिलीप रजक, प्रदीप रजक, रमेश रजक, किशन रजक, ग्राम रोजगार सहायक सचिव, गणमान्यजनों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासीजन मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...