टीकमगढ़ शनिवार के दिन ग्राम सुनवाहा में ग्रामीणों के द्वारा तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान विद्यायक राकेश गिरी घोड़े पर सवार हो कर निकले। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर विधायक राकेश गिरी ओर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने कन्याओं का पूजन किया इसके बाद ग्राम के लोगों ने विधायक राकेश गिरी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी का फूल मालाओं साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राकेश गिरी ने कहा कि जिस व्यक्ति का भी कोई काम हो वह हम से सीधे आए सीधे मिले और अपना काम कराएं हमारी सरकार की मंशा है कि अंतिम छोड़कर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसलिए शासन के द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका काम हमारी सरकार कर रही है वही इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने ग्राम में नाली निर्माण को लेकर विधायक निधि से ₹500000 की घोषणा भी की इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा विधायक राकेश गिरी का फलों से तुला दान किया गया।
इस मौके पर संजू, प्रवीण कुमार चौधरी ,सुरेंद्र भोले चौरसिया, संगम करोसिया , कुट्टी सोनी ,मुकेश रिछारिया, भरत रिछारिया, आदित्य रिछारिया ,दिलीप लहरिया, अतुल रिछारिया ,अजय रिछारिया, विष्णु दत्त रिछारिया, हरिओम, मणिकांत किशन साहू ,पवन चौधरी ,कुशाल चौधरी सहित ग्रामीण मौजूद रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें