बुधवार, 23 दिसंबर 2020

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

छतरपुर:कलेक्टर एवं प्रशासक श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में स्वच्छता को लेकर शहर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को कलाकारों द्वारा शहर के पुराना पन्ना नाका वार्ड नंबर 17, सटई रोड बेहर हनुमान जी के पास और संकट मोचन तिराहा पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर एक निजी संस्था के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि अपने आसपास फैले कचरे से कैसे गंदगी फैलती है और स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता कितनी आवश्यक है। इसके साथ ही खुले में कचरा न फेंकने, खुले में शौच न जाने और पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए लोगो को प्रेरित किया। 
यह कार्यक्रम सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, अजय सिंह चैहान, महेंद्र पटेल, शिवानी असाटी, नजर अहमद अंसारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस मौके पर नगरपालिका से रामसिंह राय के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...