सोमवार, 21 दिसंबर 2020

समाधान ऑनलाइन सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर हल करें: सागर कलेक्टर श्री सिंह

सागर:कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने समय-सीमा बैठक में विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान ऑनलाइन, सीएम हेल्पलाइन आदि से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर हल करें तथा लंबित शिकायतों को शीघ्र निराकृत करें।
अमान्य पाए गए 16 बीज, 6 उर्वरकों तथा 5 कीटनाशक इकाइयों के लाइसेंस रद्द कर एफआईआर करने के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिए हैं कि, जाँच के बाद अमान्य पाए गए 16 बीज, 6 उर्वरकों तथा 5 कीटनाशक इकाइयों के खिलफ शीघ्र कार्यवाही कर उनके लाइसेंस रद्द किये जाएं। साथ ही उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की जाए।
उन्होंने सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, संस्थागत वित्, खाद्य विभाग, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत लोन आदि की विस्तृत समीक्षा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मिलावट से मुक्ति अभियान, नशा मुक्ति, अवैध अतिक्रमण, चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई, अवैध खनिज उत्खनन तथा परिवहन की भी समीक्षा की। मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जियो-टैगिंग के संबंध में निर्देश दिए कि लंबित जियो-टैगिंग को दो दिवस में पूर्ण किया जाए।
इस अवसर नगर निगम कमिष्नर श्री आरपी अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री अखिलेष जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री इच्छित गढ़पाले, नगर दण्डाधिकारी श्री सीएल वर्मा सहित समस्त एसडीएम मौजूद थे। Jansampark Madhya Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...