कार्यक्रम अवसर पर अतिथियों एवं कृषि केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानो के योगदान पर प्रकाश डाला किसानो द्वारा महनत कर फसलो को तैयार करने में उनकी भूमिका तथा प्रधानमंत्री द्वारा किसानो के सम्मान में सम्मान निधि तथा केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के हितार्थ योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम अवसर पर केन्द्र प्रभारी व स्टाफ कर्मचारियों द्वारा विधायक राकेश गिरि का तिलक लगाकर माला पहनाकर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक श्री राकेश गिरि ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे देश व प्रदेश के किसान योजनाओं का लाभ लेकर लाभाविंत हो रहे है। देश के प्रधानमंत्री मान्नीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानो के सम्मान में सम्मान निधि दी जा रही है। और इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा भी सम्मान निधि दी जा रही है। इस कार्यक्रम अवसर पर डा. बी0एस0 किरार, विरष्ठ वैज्ञानिक, डा. आर.के. प्रजापति, डा.एस.के. खरे, डा. एस.के. सिह, डा. आई.डी. सिंह, डा.बी.के. सिंह, हसन खान, जयपाल सहित कृषकगण व समूह की महिलाये उपस्थित रही।
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषि विद्यालय टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी ने हिस्सा लिया
कुण्डेश्वर रोह स्थित जवाहर लाल नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राकेश गिरि गोस्वामी सहित उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्जवलितकर मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारम्भ कराया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण
टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...
-
टीकमगढ़ शनिवार के दिन ग्राम सुनवाहा में ग्रामीणों के द्वारा तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें