शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

कोविड आईसीयू वार्ड का लोकार्पणअब गंभीर मरीजों का होगा उपचार

पन्ना 18 दिसंबर 20/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नवनिर्मित कोविड आईसीयू वार्ड का लोकार्पण दीप प्रज्ज्लवन पट्टिका अनावरण एवं फीता काटकर वैदिक रीति से पूजन उपरांत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अभी तक कोविड के गंभीर मरीजों की उपचार की सुविधा उपलब्ध नही थी। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए सागर मेडिकल काॅलेज रिफर किया जाता था। अब गंभीर मरीजों के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड प्रारंभ हो गया है। इस वार्ड में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है जिससे गंभीर मरीजों का भी ईलाज जिला मुख्यालय पर हो सकेगा। यहां पर चिकित्सा कर्मचारी की कमी महसूस की जा रही है जिसे पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना से हमें मुक्ति नही मिली है इसलिए सभी को निरंतर सावधानी बरतनी चाहिए। आगे आने वाले समय में कोरोना का वैक्सीन लगाने का काम प्रारंभ किया जाएगा। जब तक सभी प्राथमिकता वाले व्यक्तियों को वैक्सीन नही लग जाएगा तब तक आम आदमी को वैक्सीन उपलब्ध नही हो सकेगा। इसलिए कोरोना संक्रमण के बचाव के उपाय निरंतर अपनाना चाहिए। 

कलेक्टर श्री मिश्र ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण की तैयारी कर ली गयी है। यहां कोल्ड स्टोरेज एवं कोल्ड चेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ प्रशिक्षण की कार्यवाही प्रारंभ है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय के आईसीयू में बेल्टीलेटर 10 बेड है। इसके अलावा 5 बेड माॅनीटरयुक्त है। पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन की उपलब्धता है। वैक्सीलेशन लगाने के लिए 100 मेडिकल स्टाॅफ को प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी है। वैक्सीन आते ही पहले इन 100 प्रशिक्षित स्टाॅफ को वैक्सीन लगाने के बाद अन्य मेडिकल स्टाॅफ को वैक्सीन लगाया जाएगा। वैक्सीन आने के साथ शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार वैक्सीन लगाने की कार्यवाही की जाएगी। सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के डाॅक्टर, स्टाॅफ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
#JansamparkMP CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...