शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

किसान सम्मेलन में छतरपुर जिले के 50 हजार कृषकों को मिली 45 करोड़ की राहत राशि

छतरपुर शहर के ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर लाइव प्रसारण के जरिये किसान हितग्राहियों ने रायसेन में राज्य स्तरीय कर्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को संबोधित किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मलहरा विधायक एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी एवं कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने किसानों को हित लाभ का वितरण भी किया। 

छतरपुर जिले के लगभग 50 हजार किसानों के बैंक खातों में 45 करोड़ रुपए की खरीफ फसल क्षति की राहत राशि अंतरित की गई है। कर्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी के माध्यम से कृषकों को कृषि विभाग सहित मछली पालन और उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया गया। जिले में सभी 8 विकासखंड मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर भी किसान सम्मेलन के माध्यम से बड़ी संख्या में किसानों ने शामिल होकर पीएम और सीएम को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना और सराहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...