बुधवार, 16 दिसंबर 2020

संभागायुक्त ने छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं

छतरपुर:शहर के नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए फिट इंडिया कैम्पेन के अंतर्गत फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज के तहत बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के गेट से रेलवे स्टेशन तक गेट नम्बर 1 से प्रारम्भ होकर पुनः स्टेडियम पर समाप्त की गई।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कोष्टा ने बताया कि कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शहर के नागरिकों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट इण्डिया कैम्पेन के अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक अरविन्द यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीकांत द्विवेदी, एनसीसी, एनएसएस, शहर के खिलाड़ियों वरिष्ठ नागरिकों, स्वयंसेवकों तथा सभी नागरिक, पुलिस स्टाॅफ, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका कर्मचारियों का सहयोग विशेष रूप से रहा। 

साईकिल रैली के अवसर छतरपुर शहर के नसीम खान को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया, जिनकी विशेष रूप से सुसज्जित साईकिल को देख कर जिला कलेक्टर द्वारा नसीम खान की सराहना की गई।  

साईकिल रैली के दौरान खेल विभाग के जूडो प्रशिक्षक शंकर लाल रैकवार, मलखम्ब प्रशिक्षक सुरेश निगम एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षक बृजवाला यादव द्वारा सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया तथा शहर के वरिष्ठ नागरिक राकेश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरूआत की गई। साईकिल रैली में कलेक्टर एवं एसडीएम सुश्री प्रियांशी भंवर द्वारा सम्पूर्ण रैली में साईकिल चलाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

साईकिल रैली में 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक भीमसेन ताम्रकार, आनंद कुमार शर्मा एडवोकेट, बजेन्द्र द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी, हीरालाल कुशवाहा जिला प्रभारी पतजंलि योग समति एवं रामकृपाल पटेल जिला प्रभारी पतजंलि किसान सेवा समति से उपस्थित रहे। इसके अलावा एथलेटिक्स प्रशिक्षक बृजवाला यादव, हाॅकी प्रशिक्षक नकुल कुशवाहा, मलखम्ब संघ सचिव सौरभ कुशवाहा, सौरभ अरजरिया, देवेन्द्र भण्डारी, प्रमोद दुबे, रामकृपाल यादव, विनोद दीक्षित, धनीराम अहिरवार अजय सक्सेना, भारत भूषण सिंह सहित खेल संघ तथा शहर के खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधायक राकेश गिरी ने किया जानकी बाग स्कूल व हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण

टीकमगढ़। गुरुवार के दिन विधायक राकेश ग्रीन अंबेडकर के पास बने शासकीय महाविद्यालय जानकी बाग स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया य...